

छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा
द्वारा आगामी 4 जून को महेश नवमी पर्व की तैयारियाँ ज़ोर शोर से चल रही है।प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मुँधडा एवं महामंत्री नंदकिशोर राठी ने बताया कि महेश नवमी माहेश्वरी बंधुओं का वंशोत्पत्ति दिवस है ।इस दिन को माहेश्वरी समाज भगवान महेश की पूजा आराधना करके सेवा कार्यों के साथ मनाता है ।महेश नवमी के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र चांडक, संयोजक गगन लड्ढा सहसंयोजक राजेश मुँदडा ने बताया कि पूरे प्रदेश मे विभिन्न ज़िला एवं स्थानीय संगठनों द्वारा लगातार महेश नवमी तक जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे ।स्वास्थ्य शिविर,सम्मान समारोह,रुद्राभिषेक घरों मे महेश ध्वजा,विशेष उपलब्धियो प्राप्त समाज बंधुओं का स्वागत,


सहभोज जैसे कई कार्यक्रम महेश नवमी उत्सव को भव्य बनायेंगे। प्रदेश सभा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ रवि राठी एवं डॉ श्रीकान्त जाजू ने महेश नवमी पर आयोजित होने वाले विशाल स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी।

रक्त जाँच के माध्यम से लगभग 72 प्रकर कि जाँच की जाएगी। थायोकेयर प्रयोगशाला के सहयोग से लगभग 2500/- रुपये के शुल्क की जाँच मात्र 850/-रुपये मे की जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसकी अंतिम तिथि 28 मई है । बड़ी संख्या मे पूरे प्रदेश मे समाज बंधुओं ने पंजीकरण करा लिया है ।*स्वस्थ समाज सशक्त समाज* का महेश नवमी मे विशेष आह्वान किया गया है ।छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के समस्त पदाधिकारी महेश नवमी उत्सव की भव्य तैयारियों मे लगे हुए है ।
