



रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,लालाराम वर्मा,चेतन देवांगन, विमला ताम्रकार,योगेश पात्रे,श्यामूराम सेन,नंदकुमार साहू,छन्नूलाल साहू, बृजबिहारी साहू,अशोक कश्यप, दशरथ सिन्हा,हेमसागर पटेल,डेविड चंद्राकार,नाथूराम सिन्हा,लीलाधर पटेल,उदय चंद्राकर ने कहा है कि भारतमाला परियोजना में खसरा नंबर 1545/10,1545/05,1545/09,1545/12,1545/15,1607/08,1607/15,1607/20 कृषि भूमि, मंदिर की भूमि, काबिल काश्त भूमि, आदिवासी भूमि का हुआ है महा घोटाला।कार्यवाही में एसडीएम तहसीलदार तक ही सीमित जिलाधीश,सचिव को क्यों छोड़ा जा रहा है जो भारत सरकार के खजाने में डालें हैं डकैती।ग्राम उगेतरा,अभनपुर नयापारा राजिम में रायपुर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा लालाराम वर्मा के भूमि घोटाला का प्रथम एफआईआर आरंग थाने में किसान मोर्चा ने दर्ज कराई थी और पत्रकार वार्ता लेकर पूरे समाज और देश में घोटाले को उजागर किया था। ईओ डब्ल्यू भारतमला घोटाले में सामलात जिलाधीशों को बचा रही है। मुख्यमंत्री जी ये भारत सरकार के खजाने के डकैत लोग हैं छत्तीसगढ़ के रखवाले । समय रहते कार्यवाही करें छींटे सत्ताधारी दल पर पड़ रहा है।
