

रायपुर –
देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश के परिपालन में नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम संस्कृति विभाग और जोनों के माध्यम से दिनांक 21 मई से 31 मई 2025 तक विविध सकारात्मक गतिविधियाँ की जा रही हैँ. इस क्रम में आज नगर निगम जोन क्रमांक 5 द्वारा जोन 5 कार्यालय में निगम एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, पार्षद श्री आशु चंद्रवंशी, श्री कृष्णा सोनकर ने निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, सहायक राजस्व अधिकारी श्री गौरीशंकर साहू की उपस्थिति में नगर निगम जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों को उनकी सेवाओं के लिए सराहते हुए श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किया.
