महेश नवमी के उपल्क्षय मे
माहेश्वरी महिला समिति, गोपाल मंदिर, रायपुर द्वारा भव्य सुंदरकांड* का आयोजन, दिनांक 31 मई ,दिन शनिवार,दोपहर 3:00 बजे से किया गया। श्री मनोज जी शर्मा की भजन मंडली द्वारा भक्तिपूर्ण व संगीतमय ढंग से किया गया। जिसका सभी भक्तों ने भरपूर आनंद लिया एवं सभी भगवान की भक्ति में डूबे दिखे। आरती पश्चात, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा आया प्रोजेक्ट व्हीलचेयर डोनेशन का भी आयोजन हुआ । *माहेश्वरी महिला समिति गोपाल मंदिर द्वारा 23 व्हील चेयर दी गई।* इस आयोजन में राष्ट्रीय महामंत्राणी ज्योति जी राठी, मध्यांचल सह प्रभारी प्रतिभा जी नत्थनी एवं अध्यक्ष प्रगाति कोठारी सचिव कल्पना राठी व कार्यकारिणी सदस्य माधुरिका नत्थानी, शशि बागड़ी, रमा मल, संगीता चांडक, शशिकला काबरा, शशि शारदा, सुनीता लड्ढा, मधु राठी,कविता दम्माणी, नीता लखोटिया,नीना राठी, शशि आर.मोहता व गोपाल मंदिर की सदस्याये एवं महेश सभा अध्यक्ष श्री राजेश जी तापड़िया,भूतपूर्व अध्यक्ष श्री संपत जी काबरा,
शंकर जी मोहता, सुभाष जी राठी, विष्णु जी शारडा, आलोक जी बागड़ी, दीपक जी डागा ,राजकुमार जी राठी, राज किशोर जी नत्थानी,रमेश जी नत्थनी,कमल जी राठी,रोमिल जी राठी, प्रिंस जी भट्टर, निकुंज जी लखोटिया आदि समाज के प्रबुद्ध जनो की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
