सीमा दुबे रिर्पोटर हरितांजली एक्सप्रेस वेब न्यूज रायपुर(छ.ग.)
रायपुर । छत्तीसगढ़ में वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की योजना तैयार कि गई है।जिसपर छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व मंत्री तथा विधायक अजय चंद्राकर का बयान सामने आया है जिसको लेकर भाजपा नेता ने सरकार की इस धान खरीदी योजना को तस्कर योजना और जनता को बेवकूफ बनाने की बात कही है।
इस बयान पर छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार एवम कर्मचारी कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय ने भाजपा के पूर्व मंत्री तथा भाजपा पर कहा कि इनकी मति मारी गईं है और दिमाग खराब होने के कारण इन्हे दिमागी रुप से इलाज कराने की जरूरत है। 15 साल तक भाजपा की सरकार ने किसानो के साथ क्या किया और कांग्रेस सरकार क्या कर रही है किसानों पर चर्चा करने से पहले ये अच्छी तरह सोंच ले फिर कहें।
प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय का भाजपा नेता अजय चंद्राकर पर कहना है कि भाजपा नेता अजय चंद्राकर पहले ये बता दें कि वो कितने एकड़ खेत के किसान हैं और धान के समर्थन मूल्य की राशि उन्होंने कितनी बार ली है यह भी बताएं।
राहुल गांधी पर की जा रही कार्यवाही पर प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि:-
प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय का राहुल गांधी पर की जा रही कार्यवाही को सुनियोजित कार्यवाही बताया क्योंकि इस मामले पर उनपर अर्थदंड या 15 दिन,एक महिने तक की कार्यवाही की जा सकती थी लेकिन पूरे सुनियोजित ढंग से राहुल गांधी पर कार्यवाही की गई है।
इनका कहना है कि सूरत कोर्ट में जज द्वारा जो 2 साल की सजा सुनाई गई है और सजा सुनाने के 24 घंटे के भीतर ही उनकी सदस्यता रद्द कर बंगला खाली करने को कहा वह पूरी तरह से सुनियोजित ढंग से की गई कार्यवाही है।
प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय ने कहा कि हम अपने नेता के साथ हर परिस्थिति में खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर सदन से सड़क तक की लडाई लड़ने और अपनी जान देने को भी तैयार हैं।
