

रायपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की अध्यक्षता में हुई सोमवार को हुई पीसीसी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 3 महीने के अंदर कांग्रेस के बूथ, जिला, मंडल व ब्लॉक में बदलाव दिखेगा और इस पर कल चर्चा हुई है। बैज ने कहा कि उदयपुर अधिवेशन के हिसाब से निचले स्तर से बदलाव होगा। ओबीसी, एसटी, एससी पर खास ध्यान दिया जाएगा।
