
रायपुर, 9 जुलाई 2025 — अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ (पोस्टमैन एवं एम.टी.एस., छत्तीसगढ़ परिमंडल एवं रायपुर संभाग) द्वारा आहूत एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस हड़ताल में रायपुर संभाग के समस्त पोस्टमैन एवं एम.टी.एस. कर्मचारियों ने एकजुट होकर भागीदारी की, जिससे आंदोलन को पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ और यह पूर्णत: सफल रहा।
हड़ताल के सफल संचालन एवं संगठनात्मक एकता को मजबूत बनाए रखने में निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:
परिमंडल सचिव: श्री दिनेश कुमार पटेल
संभागीय सचिव: श्री विजय पोर्ते
संभागीय पदाधिकारीगण: श्री करण सिंह परिहार, श्री लीलाधर वर्मा,श्रीमती मनीषा टंडन, श्री हेमलाल ध्रुव, श्री भगवान दास, श्री हेमन्त साहू, श्री नंदकुमार साहू, श्री रेखराज निषाद, श्री कौशल साहू, श्री गजानंद वर्मा, श्री टीकम सिंह दौरियां, श्री मंगल राम कुर्रे, श्री कुरु कुमार मृदा, श्री संतराम कोराम, श्री कमलेश आवड़े, श्री इंद्रजीत साहू, श्री प्रमोद ध्रुव, श्री प्रीतम निर्मलकर, श्री पेमन साहू, श्री मनीष मांडवी, श्री नंदीमण्डलम सुरेन्द्र, श्रीमती शुष्मिता, श्रीमती यशोदा वर्मा, श्रीमती इश्वरम्भा एवं अन्य समस्त कर्मचारीगण।
संघ ने हड़ताल में सक्रिय सहभागिता करने वाले सभी कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक एकजुटता को भविष्य में भी बनाए रखने का आह्वान किया है।
– अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, रायपुर संभाग
