स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता, 115 निकायों ने सर्वेक्षण में बनाया स्थान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और साय सरकार के सुशासन में छत्तीसगढ़ के शहरों का हुआ काया कल्प, 7 निकायों को मिला राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार : डिप्टी सीएम अरुण साव
रयपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी से राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार प्राप्त कर रायपुर पहुंचे। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों एवं अधिकारियों ने मोदी सरकार व साय सरकार के विकास कार्यों के लिए अभिनंदन किया, पार्टी के विधायकों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का अभिनन्दन किया, हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे थे स्वागत करते, सबसे बड़ी संख्या में पहुंची स्वच्छता दीदियां खुशी में झूमते दिखीं उन्होंने कहा ये हमारे लिए गर्व का विषय है ।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ को इस बार ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। प्रदेश के 7 नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार मिला है, जिसमें से 6 निकायों को राष्ट्रपति महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया है। रायपुर नगर निगम को मिनिस्ट्रियल पुरस्कार मिला है। पहली बार रायपुर को 7 स्टार रेटिंग मिली है। इससे पहले प्रदेश का कोई भी शहर 7 स्टार श्रेणी में नहीं आया था। इस बार रायपुर को वह स्थान मिला है।
इसी तरह से बिलासपुर, कुम्हारी और बिल्हा ने अपने श्रेणी में स्थान बनाया है। वहीं स्वच्छ सुपर लीग में अंबिकापुर, पाटन और बिश्रामपुर को स्थान मिला है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि, हमारे राज्य के सभी शहरों की रेटिंग बढ़ी है। और इस बार 169 निकायों में से 115 निकायों को रेटिंग में स्थान मिला है। ये प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, प्रधामनंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में निकायों के जनप्रतिनिधि जनता के सहयोग से हमारे शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता मित्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उनकी मेहनत और परिश्रम से निकायों को यह पुरस्कार मिला है। आने वाले समय में यह और आगे बढ़े, इसलिए सभी मिलकर काम करेंगे।
….. ……
