संगठन परिवार के आह्वान पर सर्व हिन्दू समाज के साथ समरसता का परिचय देते हुए आज पुराना चंगोराभाठा स्थित पुरातन शीतला माता मंदिर के बावली (तालाब) के पवित्र जल से रायपुर महानगर के “धर्म-धरोहर बाबा हाटकेश्वर नाथ महादेव”पर जलार्पण हेतु पूरे संगठन परिवार ने “आस्था और विश्वास” की पद काँवड़ यात्रा का आयोजन किया, जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे !
संगठन परिवार के आग्रह पर संत समाज से लक्ष्मीनारायण मंदिर के मठाधीश महंत वेदप्रकाश जी महाराज व “निरंकारी सन्त गौतमानंद जी महाराज” की गरिमामयी उपस्थिति रही जिन्होंने पवित्र श्रावण मास में भोलेनाथ को जलार्पण की महिमा का बोध कराते हुए समस्त हिन्दू समाज को इसी तरह एकजुट रहकर धर्मरक्षा का के लिए जागरूक रहने का उपदेश दिया एवं इस यात्रा श्रीगणेश किया !

इस सफल आयोजन में वि.ही.प. रायपुरा प्रखण्ड के अलावा वि.ही.प.बजरंगदल के प्रांत सत्संग प्रमुख- सुनील वर्मा जी , जिलाध्यक्ष-भगवती प्रसाद शर्मा जी , जिलामंत्री-बंटी कटरे जी ,जिला उपाध्यक्ष योगेश सैनी जी ,रायपुरा प्रखण्ड अध्यक्ष- किशोर पटले जी ,उपाध्यक्ष-मुकेश ठाकरे जी मंत्री रवि देवांगन जी ,संयोजक-उत्तम वर्मा जी एवं संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
बंटी कटरे
जिला मंत्री
विश्व हिंदू परिषद रायपुर महानगर
