छत्तीसगढ़ की सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
राखी का यह पावन धागा स्नेह, विश्वास और संरक्षण का प्रतीक है। आपका आत्मसम्मान, आपकी सुरक्षा और स्वावलंबन यही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपका भाई विष्णु देव साय हर सुख-दुख में, हर मोड़ पर, आपके साथ है।
रक्षाबंधन का यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।
– श्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
