। मंत्री बनने के बाद पहली बार आरंग पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी का शहर के मुख्य मार्ग में जगह-जगह विभिन्न समाज, संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशि स्वागत किया गया। शहर में 4 घंटे के रोड शो के बाद बस स्टैंड में मुख्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगर पालिका के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने मंत्री गुरू खुशवंत साहेब को लड्डुओं से तौलकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की, शपथ लेने के बाद आज प्रथम नगर आगमन हुआ है। क्षेत्रवासियों के द्वारा जो अपार प्रेम और स्नेह इस दौरान मिल रहा, उसके लिए मैं अभीभूत हूं, धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है, मैं सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। निश्चित ही क्षेत्र की जनता को यह कहना चाहूंगा कि, यह पद, यह सम्मान सब आपकी देन है। आरंग विधानसभा क्षेत्र की जनता का मैं हमेशा आभारी रहूंगा और विश्वास दिलाता हूं कि, उनके इच्छा के अनुरूप क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात मेहनत करूंगा। उन्होंने कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास विभाग में बेहतर काम करते हुए युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही। उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पिछड़े हुए अनुसूचित क्षेत्र में विकास करने लगातार काम करने की बात कही। उन्होंने कहा, धार्मिक स्थलों के लिए करोड़ों के विकास कार्य दिए गए है, अनुसूचित जाति के लिए मुझे यह जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे सीएम के नेतृत्व में विशेष रूप से फोकस करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करूंगा गुरु खुशवंत साहेब जी ( कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन)
