
जी.ई रोड राजकुमार कॉलेज के सामने स्थित महेश छात्रावास मे पुराने हॉल का नई साज सज्जा के साथ ऑडिटोरियम मे परिवर्तित कर लोकार्पण हुआ। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर माहेश्वरी समाज के बंधुओं एवं छात्रो की उपस्थिति मे लोकार्पण हुआ। महेश छात्र कल्याण समिति के अध्यक्ष बद्रिनारायण भूतड़ा, सचिव जगदीश चाँडक, निर्माण समिति के आदित्य माहेश्वरी गोपाल बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि लगभग सवा सौ लोगो के लिए ये वातानुकूलित हॉल आधुनिक साउंड सिस्टम एवं प्रोजेक्टर से लैस है।कोई भी सामाजिक,पारिवारिक
सांस्कृतिक आयोजन के लिए शहर के मध्य मे बहुत ही न्यूनतम शुल्क पर ये नटराज हॉल उपलब्ध होगा। उद्घाटन समारोह मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे समाज की राष्ट्रीय महामन्त्रणी ज्योति राठी, राष्ट्रीय पदाधिकारी नारायण राठी एवं छ.ग प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुरेश मुँधड़ा उपस्थित थे।बड़ी संख्या मे माहेश्वरी समाज बंधु इस लोकार्पण समारोह मे उपस्थित हुए।
विष्णु सारडा
प्रचार-प्रसार प्रभारी
माहेश्वरी सभा
रायपुर (छ. ग.)
मो.: 9425209092
7000976003
