धमतरी । जिला पंचायत सभाकक्ष धमतरी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोमा श्रीवास्तव ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत जिसमें धमतरी विकासखण्ड के सम्मिलित ग्राम पंचायत परेवाडीह, कलारतराई, अरौद ली, भोयना, लिमतरा, धौराभाठा, तुमराबहार, कसावाही, बंजारी, मथुराडीह, अमलीडीह, देवरी, उडेना, गागरा, बोड़रापुरी, दरगहन, पीपरछेड़ी गा, तेलीनसत्ती, कंडेल एवं देवपुर।
कुरूद विकासखण्ड के सम्मिलित ग्राम पंचायत सिलौटी, अंवरी, जरवायडीह, गुदगुदा, हथबंघ, कचना, कुम्हारी, कन्हारपुरी, कोलियारी, चिंवरी, कोड़ेबोड़, मुल्ले, भैंसबोड़, बंगोली, करगा, बिरेझर एवं थूहा के सरपंच एवं सचिवों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता कर अनिवार्य रूप से लिये जावें और पंचायत में इसे सतत् रूप से लागू रखा जाए।
समीक्षा बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। इसके लिए सभी पंचायतें अपने-अपने गांव में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को निरंतर जारी रखें ताकि स्वच्छ भारत मिशन का जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से उद्देश्य पूर्ण हो सके।
सीईओ जिला पंचायत ने यह भी कहा कि पंचायत स्तर पर नियमित सफाई अभियान चलाई जावें। घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था को सुनिश्चित करें। स्वच्छता संबंधित जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करें। ग्राम वासियों को खुले में शौच न करने तथा साफ-सफाई के प्रति प्रेरित करें।
सीईओ जिला पंचायत ने यह भी बताया कि-ग्राम पंचायतों में कर वसूली की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाने, अनिवार्य कर वसूली कार्य ऑनलाइन माध्यम से समर्थ पंचायत पोर्टल के जरिए किया जाएगा। ग्राम पंचायत आकलन, पंचायत उन्नति सूचकांक तथा कर वसूली संबंधी प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी के संबंध में सीईओ जिला पंचायत ने स्पष्ट किया कि इस नई व्यवस्था से जहां एक ओर ग्राम पंचायतों की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी वहीं दूसरी ओर ग्रामीण नागरिकों को भी समय पर और सरल सेवा प्राप्त होगी। सरपंचों के अधिकार एवं जिम्मेदारी पर बताया कि पंचायतें ग्रामीण स्वशासन की रीढ़ है अतः सरपंचों को अपने अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना चाहिए। सरपंचों को कर वसूली, पंचायत के वित्तीय प्रबंधन, योजना क्रियान्वयन और जनसेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की जानकारी दी। इसी तरह 16 पंजी, ग्राम पंचायतों की कृतियों सम्मिलित रहीं। इन ग्राम पंचायतों के सरपंचों को प्रत्यक्ष रूप से पोर्टल पर कार्यप्रणाली, कर निर्धारण, आकलन प्रक्रिया एवं उन्नति सूचकांक से जुड़ी तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया।
समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से नकुल प्रसाद वर्मा उपसंचालक पंचायत, रविन्द्र वर्मा जिला समन्वक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव उपस्थित थे।
