रायपुर पुलिस
दिनांक 22.09.2025
विवरण – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी ए.सी.सी.यू. द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में दिनांक 22.09.25 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत गैस प्लांट के सामने दोपहिया वाहन में अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी नेमीचंद धृतलहरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 40 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस स्कुटी वाहन क्रमांक सी जी 04 पी व्ही 5406 जुमला कीमती लगभग 85,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 443/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – नेमीचंद धृतलहरे पिता नरोत्तम धृतलहरे उम्र 28 साल निवासी ग्राम बाहनाकाड़ी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
