हृदय संबंधित रोगों से भारत में हृदयरोग से मृत्युदर में प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही है। तम्बाकू सेवन, अस्वस्थ आहार, शारीरिक निष्क्रियता एवं मदिरा सेवन से हृदय रोग हो रहे है। इस मुख्य कारकों पर नियंत्रण करने पर हृदय रोग संबंधी मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। अतः इस वर्ष “विश्व हृदय दिवस 29 सितम्बर 2025” के अवसर पर हृदय स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता लाने हृदय संबंधित बिमारियों के रोकथाम में ’’स्वस्थ जीवन शैली’’ अपनाने पर जोर दें। इस वर्ष का थीम है – “Don’t Miss a Beat” अर्थात एक भी धड़कन न चुकें।
राज्य एनसीडी सेल को इस संबंध में किये गये कार्यो की पुष्टि हेतु कार्य समापन उपरांत विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर तीन दिवस के भीतर राज्य कार्यालय को प्रस्तुत करें। हृदय रोग संबंधी शिविर की जानकारी अनिवार्य रूप से जिलों द्वारा फॉर्म 5B में online अद्यतन करें।
संलग्न : आई.ई.सी.
राज्य NP-NCD सेल
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं
छत्तीसगढ़
