
रायपुर। माहेश्वरी महिला समिति, गोपाल मंदिर द्वारा आगामी शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को एक विशेष कार्यक्रम “Old is Gold” का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करना और उनके जीवन अनुभवों से प्रेरणा लेना है।
समिति की संयोजिकाऐं नन्दा भट्टर,संगीता चांडक, मधु राठी द्वारा कार्यक्रम को रोचक व मनोरंजक बनाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें एंट्री गेम, मनोरंजक हाउजी,हमारे वरिष्ठ स्वजनों के लिए विशेष गेम दर्शक बहनों के लिए भी गेम तथा विजेताओं हेतु आकर्षक पुरस्कार शामिल रहे। कार्यक्रम के पश्चात स्वादिष्ट स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है।
समिति अध्यक्ष प्रगति कोठारी एवं सचिव कल्पना राठी के साथ कार्यकारिणी सभी सदस्य कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना पूर्ण सहयोग दिया ।
प्रचार प्रसार प्रमुख नीलिमा लढ्ढा ने बताया कि “वरिष्ठजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके आशीर्वाद और अनुभवों से ही आने वाली पीढ़ियाँ सशक्त बनती हैं। यह कार्यक्रम उनके प्रति कृतज्ञता और आदर व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास था।
