छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय छत्तीसगढ़ी भवन
ठाकुर प्यारेलाल सिंह मार्ग
अवैध करणी कृपा उद्योग पर भू-अभिलेख सन 1929 से लेकर आज तक का शासकीय भूमि,काबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि, नेशनल हाइवे के भूमि,वन भूमि,सिंचाई विभाग के नहर नाली भूमि सहित सभी भूमियों का जाँच प्रतिवेदन में किया जा रहा है उल्लेखित सत्याग्रही किसानों में हर्ष डी.एम.को दिया आज प्रमाणित ज्ञापन-किसान मोर्चा
महासमुंद 07 अक्टूबर 2025। गैर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट स्पंज आयरन प्लांट पावर प्लांट फेरो एलाइंस,नूतन आयरन एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड अपने अवैध उद्योग के अंदर अवैध निर्माण प्रारंभ किया है जिसके विरोध में विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसान प्रतिनिधि मंडल आज 07 अक्टूबर को जिलाधीश कार्यालय महासमुंद जनदर्शन में पहुंचे!अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड गैर औद्योगिक क्षेत्र में कब्जा कर अवैध कारखाना संचालित कर किसानों के कृषि फसल को कर रहा है नष्ट सत्याग्रह किसानों का दल डीएम महासमुंद के पास आज जनदर्शन में पहुंचा डीएम महासमुंद ने दो टुक किसानों को दिया जवाब अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड पर भू -अभिलेख सन 1929 से लेकर आज दिनांक तक का शासकीय भूमि,काबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि, नेशनल हाइवे के भूमि,वन भूमि,सिंचाई विभाग के नहर नाली भूमि सहित समस्त भूमियों का जांच पंचनामा रिपोर्ट पर दर्ज की जा रही है समस्त अवैधानिक कार्य पर दिया जाएगा न्याय! 21वीं सदी का किसान सत्याग्रह शत पथ पर किसान धीरजवान हें! थोड़े समय पर होगा निर्णय! किसानों ने प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए चौंकाने वाला तथ्य सामने लाये जिसमें काबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि, शासकीय भूमि का पंजीयन तत्कालीन उद्योग सचिव अनिल टुटेजा,सौम्या चौरसिया ने शून्य राशि पर करा दी है!यह अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड का प्रकरण शराब घोटाला, कोयला घोटाला जैसा सैकड़ो करोड रुपए का उद्योग घोटाला है! जिस राज्य आंदोलनकारी सत्याग्रही किसानों ने सालों से लड़कर माननीय उच्च न्यायालय से विजय श्री प्राप्त किये हें! प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री,जिलाधीश महासमुंद को प्रमाणित कराया!ज्ञात रहे माननीय उच्च न्यायालय में पूरा जिला प्रशासन, सचिव छत्तीसगढ़ शासन अवमानना के अपराधी हैं और आज दिनांक तक रिपोर्ट पेश नहीं किए हैं!इस आंदोलन में आंदोलनकारीयों ने समस्त दस्तावेज सुरक्षित रखा है! अवैध करणी कृपा उद्योग आज नहीं तो कल बंद होगा!सत्याग्रही किसानों में हर्ष!डी.एम. महासमुंद ने माना कि सत्याग्रही किसान सही हें अवैध उद्योग अवैध है प्रतिवेदन आने के बाद कार्यवाही किया जायेगा!आज जनदर्शन में ज्ञापन देकर चर्चा करते समय प्रमुख रूप से सत्याग्रह आंदोलनकारी महिला किसान नेत्री श्रीमती श्यामबाई ध्रुव,धनेश्वरी यादव,जिला संगठन प्रभारी सत्याग्रह आंदोलनकारी प्रभारी अशोक कश्यप, नाथूराम सिन्हा,हेमसागर पटेल,धर्मेंद्र यादव,डेरहू साहू, देवनारायण साहू,तोषण सिन्हा उपस्थित थे!
अशोक कश्यप
जिले संगठन प्रभारी
सत्याग्रह आंदोलनकारी प्रभारी
मो.9009087379
