टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत 5 अवैध ठेले,लगभग 7 अतिक्रमण हटाए , लगभग 12 दुकानों के सड़क पर रखे सामानों को किया जप्त
रायपुर – आज टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत जयस्तम्भ चौक से मालवीय मार्ग में चिकनी मन्दिर होकर सिटी कोतवाली चौक, बैजनाथपारा मार्ग से एवरग्रीन चौक मार्ग मुख्य बाजार क्षेत्र को कब्जामुक्त करवाने नगर निगम जोन 4 मगर निवेश विभाग टीम द्वारा नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता टीम के साथ मिलकर अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी. अभियान में लगभग 5 अवैध ठेले हटाए गए. लगभग 7 अतिक्रमण हटाए गए और सड़क पर रखे लगभग 12 दुकानों के सामानों की जप्ती जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के मार्गनिर्देशन में कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन और अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में की गयी.
