निष्पक्षता और विश्वसनीयता के साथ संपन्न कराने के लिए संकल्पित है।
आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में 233 प्रयोगशाला तकनीशियनों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर, छत्तीसगढ़ के युवाओं के जीवन में नए अवसरों का अध्याय जोड़ा गया है। यह हमारे उस संकल्प का प्रतीक है जिसमें योग्यता और पारदर्शिता सर्वोपरि हैं।
शासकीय विभागों में निष्पक्ष भर्तियों से लेकर नई उद्योग नीति तक, हर स्तर पर रोजगार सृजन, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह न सिर्फ युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करता है, बल्कि “रोजगारयुक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़” के हमारे सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
