ग्रामीण विधायक ने भनपुरी गोगांव में खेल मैदान विकसित करने, तालाबों, उद्यानों, मुक्तिधामों का सौंदर्यीकरण करने, अवैध कालोनियों का नियमितिकरण करने दिए निर्देश
दीपावली पर्व के पूर्व सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट प्रबंधन सुधारने को प्राथमिकता देने किया निर्देशित
रायपुर – आज रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने रायपुर नगर निगम जोन 1 कार्यालय पहुंचकर जोन 1 के रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड, यत्तियतनलाल वार्ड, बजारी माता वार्ड क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, पार्षद डॉ मनमोहन मनहरे श्रीमती अबिका साहू सहित निगम अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटिक, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही, जोन 1 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री डी के पैकरा सहित सभी जोन अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में करते हुए आवश्यक निर्देश दिये. ग्रामीण विधायक ने जोन अधिकारियों को दीपावली पर्व के पूर्व सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट प्रबंधन व्यवस्था प्राथमिकता के साथ सुधारने निर्देशित किया है।
ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने जोन 1 क्षेत्र अतर्गत भनपुरी और गोगाव में खेल मैदान निर्माण व विकास कार्य शीघ्र करने योजना बनाकर कार्य करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। ग्रामीण विधायक ने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम रायपुर के वार्ड कमांक 3, 4, 5 के क्षेत्र की अवैध कालोनियों का नियमितिकरण करने आवश्यक कार्यवाही नियमानुसार प्रक्रिया के तहत किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश जोन अधिकारियों को दिये।
ग्रामीण विधायक ने जोन 1 अंतर्गत ग्रामीण विधानसमा क्षेत्र अतर्गत 3 वार्डो के क्षेत्रों में तालाबो, उद्यानो, मुक्तिधामो को सुव्यवस्थित करके उनका विकास और सौंदर्यीकरण शीघ्र करवाने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जोन अधिकारियों को दिये हैँ।
