दन्तेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मुखबिर से मिली आसूचना की पुष्टि हेतु डीआरजी दंतेवाड़ा का बल नक्सली गश्त, सर्चिंग हेतु थाना कटेकल्याण के सीमावर्ती ग्राम मार्जूम एवं कलेपाल के जंगल/पहाड़ी की ओर रवाना हुए थे, कि ग्राम कलेपाल के जंगल से 2 महिला एवं पुरूष नक्सली बुधरी मण्डावी पिता सिंगहू उर्फ भीमा मण्डावी, पति बामन सोड़ी उम्र लगभग 24 वर्ष जाति माडिय़ा निवासी कलेपाल थाना पखनार जिला बस्तर एवं तुला वेट्टी पिता बामन वेट्टी उम्र लगभग 22 वर्ष जाति माडिय़ा निवासी मुदेनार सरपंच पारा थाना पखनार जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में क्रमश: मार्जूम पंचायत केएएमएस अध्यक्ष एवं ग्राम मुदेनार डीएकेएमएस सदस्य के पद पर कार्य करना बताये। जिनके विरूद्ध थाना कटेकल्याण में पूर्व से अप.क्रं. 18/2020 धारा 120 (बी), 307 भादवि. 3,4.5 विप.अधि. एवं 38 (2) 39 (2) विविविनिअधि. पंजीबद्ध होने से गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
