बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पदेड़ा के पास दिन दहाड़े बीच सड़क पर गिट्टी परिवहन कर रही दो टिप्पर वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया हैं। नक्सलियों के द्वारा दिन दहाड़े बीच सड़क पर बेखौफ आगजनी की घटना को अंजाम देकर मौके से नक्सली फरार हो गये। आगजनी में दोनों टिप्पर वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस पार्टी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी है।
