रायपुर। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक महापौर ट्राफी का आयोजन रायपुर डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन एवं छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में बूढ़ेश्वर मंदिर भवन पुरानी बस्ती रायपुर में किया गया है। विजेता खिलड़ी को 151000 रुपए नगद इनाम दिया जाएगा।
छग बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव मानिक ताम्रकार एवं छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप क्षत्रिय ने बताया कि नेशनल पावर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का उदघाटन 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे करेंगे, विशेष अतिथि पार्षद सुमन अशोक पांडेय एवं समाज सेवी अरुण विश्वकर्मा होंगे। 1 नवंबर को रात्रि 8 बजे नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के विजयी खिलाड़ी को दक्षिण विधानसभा रायपुर के विधायक सुनील सोनी पुरस्कृत करेंगे। साथ में हरि वल्लभ अग्रवाल, जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी एवं समाज सेवी कमलेश जैन रहेंगे। 2 नवंबर को बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिता होगी जिनका उदघाटन संध्या 6 बजे पूर्व महापौर प्रमोद दुबे करेंगे रात्रि 10 बजे पुरस्कार वितरण होगा जिसके मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंग,े विशेष अतिथि अंबर अग्रवाल जोन अध्यक्ष, बॉडी बिल्डिंग के आजीवन अध्यक्ष शिव मोहन शुक्ला एवं जैतू साव मठ व्यायाम शाला के अध्यक्ष रेवा राम यदु होंगे। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता विभिन्न वजन वर्गों के आधार पर होगा। इस प्रतियोगिता में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के विजयी बॉडी बिल्डर का चयन सांसद खेल महोत्सव के लिए किया जाएगा।
