रायपुर- राज्योत्सव का समापन 5 नवंबर को हैं। पश्चात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 नवंबर को ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। सीएम रायपुर से हेलिकॉप्टर से नुआपाड़ा जाएंगे और सभा के बाद वापस लौट आएंगे। इसके बाद 10-11 नवंबर को गुजरात इनवेस्टर कनेक्ट में शामिल होंगे।
