💥 रेंज स्तरीय ‘‘ऑपरेषन निश्चय ’’ के तहत गरियाबंद पुलिस की 10 दिवस के भीतर 06वी बड़ी कार्यवाही ।
💥 10 दिवस के भीतर लगभग 01 क्विंटल 27 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 22 आरोपियां के विरूद्ध की गई कार्यवाही।
विवरण :- ‘‘ऑपरेशन निश्चय ’’ के अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, रायपुर श्री अमरेश मिश्रा के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्षन में रेंज स्तर पर ऑपरेशन निश्चय चलाया जा रहा है। जिसके परिपालन में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध गांजा, हीरा के साथ वन्य जीवों के तस्करी पर रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। दिनांक 25.11.2025 को थाना प्रभारी राजिम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो अलग-अलग मोटर सायकल में में कुछ संदिग्ध लोग अवैध रूप से भारी मात्रा मे मादक पदार्थ गांजा लेकर उड़ीसा से छुरा, फिंगेश्वर मेन रोड होते हुये राजिम की ओर जा रहे है। उक्त सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के दिषा-निर्देष एवं मार्गदर्षन में थाना राजिम की टीम, साइबर टीम हमराह स्टाफ के अग्रिम कार्यवाही हेतु रवाना हुई थी। मुखबीर के बताये अनुसार जोरा तालाब के सामने बेलटुकरी रोड़ राजिम के पास वाहन को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक ओ.डी-26सी-7509 मोटर सायकल में पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा दो बैग ले कर बैठे थे। दोनो का नाम पता पुछने पर 01) अपना नाम भुपेन्द्र रात्रे पिता उत्तम रात्रे उम्र 19 साल साकिन खरियार रोड पीएचडीपारा थाना जोंकनदी जिला नुआपाड़ा (उड़िसा) एवं मोटर सायकल के पीछे बैग लेकर बैठे व्यक्ति का नाम 02) आशीष राजावत पिता दशरथ राजावत उम्र 26 साल साकिन ग्राम ककारा थाना नवागांव जिला भिण्ड (म.प्र.) एवं दूसरा मोटर सायकल बिना नम्बर बजाज पल्सर का चालक का नाम 03) कुशल यादव पिता नंदकुमार यादव उम्र 19 साल साकिन खरियार रोड़ पीएचडीपारा थाना जोंकनदी जिला नुआपाड़ा (उड़िसा) मोटर सायकल के पीछे बैग लेकर बैठे व्यक्ति का नाम पुछने पर अपना नाम 04) छबीलाल सतनामी पिता बिसरू सतनामी उम्र 31 साल साकिन खरियार रोड पीएचडीपारा थाना जोंकनदी जिला नुआपाड़ा (उड़िसा) खरियार रोड का होना बताया। उपस्थित गवाहों के समक्ष दोनो मोटर सायकल में पीछे बैठ कर रखे बैग का तलाशी लेने पर 30 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा मादक पदार्थ कीमती 15 लाख 20 हजार, दोनो मोटर सायकल की कीमती 01 लाख 70 हजार रूपये कुल 16 लाख 90 हजार रूपये के साथ मोबाइल को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों से अवैध गांजा के खरिदी एवं बिक्री कर परिवहन करने के संबंध में पुछताछ करने पर आरोपी आषीष राजावत जिला भिण्ड (म.प्र.) के द्वारा अवैध गांजा मादक पदार्थ को प्रेम सतनामी उर्फ बेब्बे खरियार रोड़ उड़िसा से खरिदा था। उक्त खरिदे हुए गांजा मादक पदार्थ एवं आरोपी आशीष राजावत को तीनों आरोपी 01) भुपेन्द्र रात्रे 02) कुषल यादव 03) छबीलाल सतनामी खरियार रोड उड़िसा अपने दो मोटर सायकल से रायपुर छोडने के लिए जा रहे थे।
प्रकरण में एण्ड टू एण्ड कार्यवाही करते हुए थाना राजिम से तत्काल टीम खरियार रोड पहुच कर अवैध गांजा बिक्रेता आरोपी 05) प्रेम सोनवानी उर्म बेब्बे उम्र 23 साल निवासी खोपेतरा खरियार रोड थाना जांक जिला नुआपाड़ा उड़िसा को 04 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमती 02 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस प्रकार प्रकरण में पाँचां आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश की जाती है।
▶️ गिरफ्तार आरोपी –
01) भुपेन्द्र रात्रे पिता उत्तम रात्रे उम्र 19 साल साकिन खरियार रोड पीएचडीपारा थाना जोंकनदी जिला नुआपाड़ा (उड़िसा)
02) आशिष राजावत पिता दशरथ राजावत उम्र 26 साल साकिन ग्राम ककारा थाना नवागांव जिला भिण्ड (म.प्र.)
03) कुशल यादव पिता नंदकुमार यादव उम्र 19 साल साकिन खरियार रोड़ पीएचडीपारा थाना जोंकनदी जिला नुआपाड़ा (उड़िसा)
04) छबीलाल सतनामी पिता बिसरू सतनामी उम्र 31 साल साकिन खरियार रोड पीएचडीपारा थाना जोंकनदी जिला नुआपाड़ा (उड़िसा)
05) प्रेम सोनवानी उर्म बेब्बे उम्र 23 साल निवासी खोपेतरा खरियार रोड थाना जांक जिला नुआपाड़ा (उड़िसा)
❇️ जप्त सामग्री –
34 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा मादक पदार्थ कीमती 17 लाख 20 हजार, दोनो मोटर सायकल की कीमती 01 लाख 70 हजार रूपये, 05 नग मोबाइल कुल 18 लाख 90 हजार रूपये।
