शहर जिला काँग्रेस कमेटी रायपुर
कांग्रेस भवन, गांधी मैदान में भाजपा सरकार का पुतला दहन
रायपुर 30 नवंबर 25 भूमि की गाइडलाइन दरों में की गई 10 से 100 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी के जनविरोधी निर्णय के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन, गांधी मैदान परिसर में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर प्रदेश एवं शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।
काँग्रेस नेताओं ने इस निर्णय को जनता पर सीधा आर्थिक हमला बताते हुए कहा कि गाइडलाइन की दरें बढ़ने से प्रदेश में जमीन खरीद-फरोख्त ठप हो जाएगी, रियल एस्टेट सेक्टर बर्बाद होगा और बेरोज़गारी और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की नीति पर चल रही है।
इस अवसर पर श्री कुमार मेननपप्पू बंजारे विकास उपाध्याय पंकज शर्मा आकाश तिवारी सत्य नारायण नायक शिरीष अवस्थी दिनेश ठाकुर प्रशांत थेंगड़ी प्रवीन चंद्राकर बाकर अब्बास देव साहू अविनय दुबे सुरेश उपाध्याय अनिल रायचुरा अस्सू राकेश धोतरे ओम श्रीवास सचिन अग्रवाल देवेंद्र यादव उत्तम साहू नंदकुमार पटेल सौरभ तिवारी आसिफ मेनन अंनूराम साहू सोनू साहू माधो छुरा राज देवांगन ब्रम्हा सोनकर मनोज सोनकर रवि शर्मा प्रीति सोनी मुन्ना मिश्रा राजू नायक राज देवांगन दिनेश तिवारी उपस्थित थे।
बंशी कन्नौजे
प्रवक्ता
शहर जिला काँग्रेस कमेटी
9300381700
