रायपुर। धमतरी के अनंत गुप्ता ने MLA अजय चंद्राकर से मुलाकात की, विधायक ने बधाई देते कहा. आज रायपुर कार्यालय में धमतरी के अनंत गुप्ता, पिता श्री राजेंद्र गुप्ता जी से सौजन्य भेंट हुई और उन्हें CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024 में प्राप्त 26वीं रैंक के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
अनंत की यह उत्कृष्ट उपलब्धि न केवल उनके परिवार, धमतरी जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है और प्रदेश की प्रतिभा का उज्ज्वल उदाहरण भी।
मैं उनके उज्ज्वल भविष्य और प्रशासनिक सेवा में श्रेष्ठ योगदान की मंगलकामना करता हूँ।
