रायपुर पुलिस
दिनांक 10.12.2025
विवरण- प्रार्थी प्रेमलाल साहू ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सोनपैरी, पोस्ट टेकारी, मुजगहन रायपुर में रहता है तथा प्राइवेट जॉब करता है। प्रार्थी दिनांक 14.07.2025 को शाम में अपनी दोपहिया वाहन होण्डा क्रं. सीजी/04/एन एफ/3094 में महादेवघाट मंदिर घूमने के लिए आया था कि शाम करीबन 07.30 बजे महादेव ग्रेनाईट टाईल्स के सामने रोड किनारे अपनी दोपहिया वाहन को खड़ी कर मंदिर घुमने के लिए चला गया था, कि रात्रि करीबन 08.30 बजे वापस आकर देखा तो उसके खड़े किये हुए स्थान पर दोपहिया वाहन खड़ी नहीं थी, आसपास पता तलाश किया किन्तु पता नही चला। कोई अज्ञात आरोपी प्रार्थी की दोपहिया वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 279/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबध्ंा में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास के सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में जिला दुर्ग निवासी संजू निषाद की पतासाजी कर पकड़कर, घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दोपहिया वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
दोपहिया वाहन चोरी की अन्य घटना के ंसंबंध में आरोपी संजू निषाद से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना माना क्षेत्र से भी 01 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 85/25 धारा 303(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जिस पर आरोपी संजू निषाद को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर कब्जे से 02 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – संजू निषाद पिता यशवंत साहू सा ग्राम तुलसी थाना पाटन जिला दुर्ग।
कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र यादव थाना प्रभारी डी.डी.नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. उपेन्द्र यादव, आर. महिपाल सिंह ठाकुर, विकास शर्मा तथा किसलय मिश्रा तथा थाना डी.डी.नगर से प्र.आर. राजेन्द्र यदु की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
