L
भास्कर युवा मंच की सराहनीय पहल : “क्रिकेट की एक शाम मां के नाम”
रायपुर। शाकद्विपीय ब्राह्मण समाज एवं भास्कर युवा मंच द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट शाकद्विपीय प्रीमियर लीग सीजन-5 का शुभारंभ शनिवार शाम माताओं के आशीर्वाद से हुआ। भास्कर युवा मंच ने सराहनीय पहल करते हुए “क्रिकेट की एक शाम मां के नाम” रखी। टूर्नामेंट में उतरी समाज की 5 टीमों के मेंटर्स एवं खिलाड़ियों की माताएं सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान करने सत्ती बाजार अंबा देवी मंदिर परिसर स्थित मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर मौजूद रहीं। समाज की
वरिष्ठ माताएं (आयु 70 वर्ष से अधिक) ने मुख्य अतिथि के रूप में अपना आशीर्वाद सभी को प्रदान किया। शाकद्विपीय ब्राह्मण समाज के ट्रस्टी दिलीप छापरवाल,श्रवण शर्मा,सुमित शर्मा, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा एवं वरिष्ठजनों ने टूर्नामेंट के आयोजकों, टीम के मेंटर्स एवं खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सभी समाजजन मौजूद थे।
मां अम्बे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि माताओं एवं ट्रस्टियों व वरिष्ठजनों ने एसपीएल सीजन 5 का शुभारंभ किया। इसके पश्चात मैदान परने रिबन काटकर,बेटिंग व बोलिंग कर विधिवत टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच समाज की जूनियर्स टीम के बीच खेला गया।
*टूर्नामेंट के पहले दिन हुए 3 मुख्य मुकाबले*
पहला मैच रामसा पीर रॉयल और महाकाल 11 के बीच खेला गया। इसमें महाकाल 11 विजेता रही। रामसा पीर रॉयल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान में 86 रन बनाए। महाकाल 11 ने 6.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 87 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीता।
दूसरा मैच आर्य 11 और रायपुर 11 के बीच खेला गया। इसमें आर्य 11 विजेता रही। आर्य 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 2 विकेट खोकर 122 रन बनाए। रायपुर 11 चैम्पियन्स 8 ओवर में 3 विकेट खिकर 103 रन ही बना सकी। आर्य 11 ने 13 रन से मैच जीता।
तीसरा मैच विनायक वारियर्स और रामसा पीर रॉयल के बीच खेला गया। इसमें विनायक वारियर्स विजेता रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए विनायक वारियर्स ने 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामसा पीर रॉयल 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 51 रन ही बना सकी। विनायक वारियर्स ने 34 रनों से मैच जीत लिया।
रविवार शाम होंगे 4 मैच
रविवार को शाम 5 बजे पहला मैच रायपुर 11 चैम्पियन्स और महाकाल 11 के बीच पहला मैच खेला जाएगा। दूसरा मैच शाम 6 बजे विनायक वारियर्स और आर्य 11 के बीच खेला जाएगा। तीसरा मैच शाम 7 बजे रायपुर।11 औए रामसा पीर रॉयल के बीच खेला जाएगा। चौथा मैच रात 8 बजे आर्य 11 और महाकाल 11 के बीच खेला जाएगा।

