मही पी लो के कलाकार घासीराम सिन्हा अब नहीं रहे
संगीत की दुनिया में मही (छाछ) की महिमा को व्यक्त करने वाले गीत मही पी लो के गायक घासीराम सिन्हा का 31 दिसंबर को देहांत हो गया l वह 80 वर्ष के थे l उन्होंने हाल ही में रिलीज हुए छत्तीसगढ़ी धार्मिक फिल्म *जै सीतला मईया* में भी अभिनय किए थे l
वह लोक कलाकार थे जिनकी कलाकारी यात्रा बचपन में कृष्णलीला में राधा की भूमिका निभाने से शुरू होकर बाद में नाचा पार्टी संचालन किए जिसमें जोकर अभिनय करना और गायन में अपने क्षेत्र में खूब नाम कमाए l ग्राम धौराभाठा साजा तहसील जिला बेमेतरा के निवासी थे l
उम्र के अंतिम 25 साल तक रामायण भजन, बाबा घासीदास जयंती में पंथी गायन में समय देते रहे l बतादें कि घासीराम सिन्हा फिल्म निर्माता अभिनेता डॉ. लिलेश्वर सिन्हा के पिता थे l घासीराम सिन्हा भले ही अब संसार से चले गए है लेकिन वो अपने मही गायक के रूप में जन मानस में हमेशा याद किए जाएंगे l उनका दसगात्र व श्रद्धांजलि कार्यक्रम उनके गृह ग्राम धौराभाठा में 09 जनवरी 2025 को होगा
