🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
रविवार देर रात तेलीबाँधा थाना क्षेत्र श्याम नगर में हुए जघन्य हत्या कि घटना के विरोध में आज मंगलवार १२ :०० बजे, दिन में, तेलीबाँधा थाने के समक्ष कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया गया
रायपुर शहर में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं और इन घटनाओं के नियंत्रण में पुलिस प्रशासन की विफलता से आम जनमानस भयाक्रांत और बेबस है । लूट , चोरी , मारपीट , छेड़छाड़ और हत्या जैसी घटना से रायपुर अपराध का गढ़ बनते जा रहा है । नशे का कारोबार चरम सीमा में है और युवा नशे में बर्बाद हो रहे है । अपराधी गैंग वॉर कर रहे है और पुलिस प्रशासन इन्हें रोक नहीं पा रहा है । शहर कांग्रेस द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार जिस भी थाना क्षेत्र में ऐसी जघन्य और गंभीर घटनाएं होंगी वहा कांग्रेस जन जा कर थाने के समक्ष प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन को जगाने का काम करेंगे
श्रीकुमार शंकर मेनन
अध्यक्ष
शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर
