18 जनवरी को पाम बेलीजियो के टर्फ 71 स्काई स्पोर्ट्स क्लब में अग्रवाल सभा के मार्गदर्शन में किया गया. अग्रवाल महिला मंडल की मीडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल ने बताया की

अग्रवाल समाज के 19 मोहल्ले में से महिला मंडल की आठ टीम बनी जिसमें रामसागरपारा पावर पैक्स, समता सुपर क्वींस, गुढ़िहारी द फीयरलेस इलेवन, रॉयल क्वीन, थंडर क्वीन, वंडर वूमेन, अवंती स्ट्रिकर्स, बाउंड्री ब्रेकर, महिलाओं की टीम बनी.
अग्रवाल सभा से दो टीम थी अग्रोहा फाइटर्स एवं अग्रसेन इलेवन
युवा मंडल की टीम दो टीम टीम गुल्ली क्रिकेट एवं बाउंड्री ब्रेकर

युवती मंडल की दो टीम थी
अग्नि गर्ल्स एवं शेरनी स्क्वाड
अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा विशेष आकर्षण में हमारी अग्रवाल महिला डॉक्टर्स को क्रिकेट खिलाया गया जिसमें डॉक्टरों की दो टीम थी व्हाइट कोट वेरियस एवं डॉक्टर ऑनफायर
सभी के बीच बहुत ही दिलचस्प एवं रोमांचकारी मुकाबला हुआ मुकाबला हुआ.
8 टीम खेल कर सेमीफाइनल में रामसागरपारा पावर पैक्स एवं गुढ़ियारी टीम द फीयरलेस 11 पहुंची.
वही सेमी फाइनल में समता सुपर क्वीन एवं कचना विधानसभा की टीम पहुंची. मैच बहुत ही रोमांच कारी हो गया था सुबह 8:00 से मैच प्रारंभ था रात 10:00 बजे समापन हुआ
फाइनल में समता सुपर क्वीन्स एवं गुढ़ियारी द फीयरलेस इलेवन का मुकाबला हुआ.
जिसमे समता कॉलोनी समता सुपर क्वींस विजेता रही एवं गुढ़ियारी द फीयरलेस 11 उपविजेता रही. समता सुपर क्वींस ने सात विकेट से यह रोमांचकारी दिलचस्प मैच जीता.
समता सुपर क्वीन्स की कैप्टन मधु अग्रवाल एवं आरती गुप्ता मोदी ने पूरी टीम को बधाई दी अपनी टीम की जीत का श्रेय अपने कोच अमित अग्रवाल को दिया जिन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से सभी को क्रिकेट खेलना सिखाया टीम की सभी खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार बैटिंग एंड फील्डिंग की.
मैन ऑफ़ द मैच हर्षिता बजाज, बेस्ट बॉलर नेहा अग्रवाल,बेस्ट फील्डिंग- डिंपल अग्रवाल,बेस्ट कैच- श्वेता बिरमीवाल, बेस्ट विकेट कीपिंग -रिया अग्रवाल, बेस्ट रन मेकिंग -नीलम अग्रवाल वर्षा अग्रवाल
पूरी टीम को मिला.
समता कॉलोनी के संयोजक कमल अग्रवाल एवं सहसंयोजक नितेश अग्रवाल विनय अग्रवाल के द्वारा समता सुपर क्वीन्स की जीत की खुशी में सभी टीम प्लेयर्स का स्वागत पार्टी देकर किया गया. जिसमें हमारी महिला मंडल की पदाधिकारी टीम भी शामिल हुई. अध्यक्ष ममता अग्रवाल जी महामंत्री राज बंसल जी के द्वारा सभी समता क्वींस को ताज पहनाकर , साधना जी के द्वारा बुके देकर, शशि अग्रवाल राजकुमारी अग्रवाल जी के द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया.
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल जी एवं महिला मंडल के अध्यक्ष ममता अग्रवाल जी ने पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी और आने वाले समय में फिर से ऐसे आयोजन समाज के लिए कराते रहेंगे.
क्रिकेट चैंपियनशिप के कार्यक्रम संयोजक बॉबी जैन, ज्योति अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल,बिंदु अग्रवाल बबीता अग्रवाल, अंजू गोयनका थे.
उक्तशय की जानकारी मीडिया प्रभारी ज्योति अग्रवाल ने प्रदान की.
