कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./11/01/2025-26 दिनांक 31.01.2026
देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि आज कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी जी के नेतृत्व में कैट का प्रतिनिधी मंडल ने कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला जी से सौजन्य मुलाकात किया।
(कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने बताया कि आज कैट ने रायपुर के नये कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला जी से सौजन्य मुलाकात किया। चर्चा के दौरान श्री पारवानी जी ने श्री संजीव शुक्ला जी को अवगत कराया कि कि छत्तीसगढ़ में कैट की इकाई की शुरुआत को केवल 7 वर्ष हुए हैं, लेकिन इस दौरान संगठन ने प्रदेश के व्यापार जगत में एक मजबूत पहचान बनाई है। 250 से अधिक संगठन कैट छत्तीसगढ़ से जुड़े लगभग 12 लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) देश में 40,000 से अधिक व्यापारिक संघों का मजबूत नेटवर्क 9 करोड़ से अधिक व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करती है। कैट छत्तीसगढ़ ने व्यापारियों और सरकार के बीच संवाद का सशक्त सेतु बनकर कार्य कर रहा है। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को शासन तक पहुँचाता है, नीतिगत सुधारों की मांग को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करता है, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को व्यापारियों तक पहुँचाकर उन्हें जागरूक करता है, उद्योग और व्यापार संगठनों में बेहतर सामंजस्य स्थापित करता है। इस निरंतर सक्रियता और सकारात्मक कार्यशैली ने कैट छत्तीसगढ़ को पूरे प्रदेश में एक विश्वसनीय, प्रभावी और अग्रणी व्यापारिक मंच के रूप में स्थापित किया है।
श्री शुक्ला जी मुलाकात में कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे : अमर पारवानी, राजेन्द्र जग्गी, रतनदीप सिंह, विजय पटेल, विक्रांत राठौर, दीपक विधानी, निलेश मुंदडा, नागेन्द्र तिवारी एवं शैलेन्द्र शुक्ला आदि।
सुरिन्दर सिंह
प्रदेश महामंत्री
मो. 7000147979
