फेरो न नजर से नजरिया गाने पर झूमे दर्शक।
स्पेशल परफॉर्मेंस में कथक और बांसुरी की प्रस्तुति

रायपुर। पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव उमंग 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम में एकल,समूह करके 28 एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप मे दक्षिण रायपुर के विधायक सुनील सोनी उपस्थित रहे उन्होंने अपने वक्तव्य में छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बहुत ही हर्ष की बात हैंकी महाविद्यालय में नैतिक शिक्षा के साथ छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों में भी शामिल किया जाता है।महाविद्यालय के छात्रों ने वन्देमातरम के 150 साल पूरे होने पर थीम डांस तैयार किया जिसे आगंतुकों ने बहुत पसंद किया।
अग्रवाल समाज के केंद्रीय इकाई के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय ज्ञान के साथ साथ प्रतिभा प्रदर्शन के लिए मंच भावप्रधान करता है हर छात्र के अंदर एक टेलेंट होता है जिसे पहचानने और सही मंच पर प्रदर्शित करने की देर होती है।
छात्राओं ने महिला उत्पीड़न जैसे संवेदनशील विषय पर भी डांसर प्रस्तुत किया और दर्शकों की वाह वाही बटोरी।
महाविद्यालय के निर्देशक ने नव रायपुर में स्थित विश्व का प्रथम डिजिटल म्यूजियम पर बनी डॉक्यूमेंट्री को खूब सराहा और सभी को वार्षिकोत्सव के सफलता के लिए बधाई दी।
विशेष प्रस्तुति में अग्रसेन कला केंद्र की ओर से कथक और बांसुरी का मनमोहक प्रदर्शन किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया।
वही महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम से छात्रों का मनोबल बढ़ता है।
मेरिट स्टूडेंट्स को मिला मेडल और प्रशस्ति पत्र
महाविद्यालय में संचालित विभिन्न विषयों में प्रथम आए छात्र छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
आयुषी गोलछा को बीकॉम,आयुषी शुक्ला को bba,स्नेहा केशरवानी को mcom,अनुराग गुप्ता को bca,माही वर्मा को bajmc और रूपाली अग्रवाल को msw में प्रथम आने पर पुरस्कृत किया गया।
विशेष सम्मान
महाविद्यालय द्वारा समाज में सराहनीय कार्य करने के लिए समाज के ऐसे विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया
किरोड़ीमल अग्रवाल,प्रतियोगी परीक्षाओं में निःशुल्क पढ़ाई की सामग्री उपलब्ध कराने के लिए,एडवोकेट रूपल पांडे को सोनू सूद चैरिटी के लिए,परिमल शर्मा और गगनदीप को बाइक राइडिंग क्लब के लिए,डिडनेश्वरी गोपीराम यादवजी को ग्रामीण विकास के लिए कनीज सिद्दीकी को समाज सेवा के लिए सम्मान किया गया
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ यूलेंद्र राजपूत द्वारा किया गया मंच संचालन डॉ आकांक्षा दुबे ने किया। प्राचार्य सहित सभी विभाग के विभागाध्यक्ष और प्राध्यापक शामिल रहे।
वन्देमातरम पर दिया संवेदनशील प्रस्तुति
महाविद्यालय द्वारा हर साल किसी न किसी विषय पर एक थीम डांस प्रस्तुत किया जाता है इस बार वन्देमातरम देशभक्ति के ऊपर डांस तैयार किया गया था जो बहुत ही खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित किया गया सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रदर्शन पर सभी की आँखें नम रही।
आज के निर्णायक के रूप में राहुल ठाकुर,जुंबा बोस,वैशाली भगत रहे जिन्होंने बहुत मेहनत से छात्रों को प्रस्तुति पर निर्णय लिए।
Solo dance winner
1Ruchi vishwakarma mcom
2Pooja Tandi Bsc electronic media journalism department
Solo song winner
1Mishthi Ojha Bcom
2 Irfan Raza BCA
Group dance winner
1 khushboo & group bcom
2 Kirti & group yoga department
Duet dance winner
1 Pream gandharv & Bcom
2 Muskan & mashab Msw
