(छत्तीसगढ़ शासन /राज्य काउंसलिंग समिति की ओर से)
तृतीय चरण (मॉप-अप राउंड) संबंधी सूचना
यह सूचित किया जाता है कि छत्तीसगढ़ राज्य की चिकित्सा स्नातकोत्तर (एम.डी./एम.एस.) काउंसलिंग के अंतर्गत संयुक्त प्रथम एवं द्वितीय चरण हेतु दिनांक 28.01.2026 को जारी राज्य स्तरीय स्नातकोत्तर (पीजी) प्रवेश वर्ष 2025 में कुल 262 अभ्यर्थियों की आवंटन सूची जारी की गई थी, जिनमें से कुल 225 अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश की कार्यवाही संपन्न की जा चुकी है। उक्त काउंसलिंग प्रक्रिया में प्रवेश उपरांत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कुल 75 सीटें एवं निजी चिकित्सा महाविद्यालयों की कुल 155 सीटें रिक्त रह गई हैं।
इन रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु तृतीय चरण (मॉप-अप राउंड) की काउंसलिंग की जा रही है। उक्त कांउसिलिंग प्रक्रिया में आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS), नई दिल्ली द्वारा दिनांक 13.01.2026 को जारी सूचना के अनुसार सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम अर्हताकारी परसेंटाइल में कमी किए जाने के फलस्वरूप नवीन पात्र हुए अभ्यर्थियों से नवीन पंजीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। साथ ही, पूर्व पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों से तृतीय चरण (मॉप-अप राउंड) हेतु ऑनलाइन संस्था चयन (चॉइस फिलिंग) की प्रक्रिया दिनांक 06 फरवरी 2026 से प्रारंभ की जा रही है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग
छत्तीसगढ़ शाशन
