सम्माननीय सदस्यगण,
आईसीएआई की रायपुर ब्रांच का 45 वर्षों का गौरवशाली इतिहास रहा है। इन वर्षों में हमारे अनेक वरिष्ठ साथियों ने ब्रांच की स्वयं की भवन स्थापना के लिए सतत प्रयास किए। अनेक प्रशासनिक एवं अन्य अड़चनों के बावजूद आज वह स्वप्न साकार होने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा रहा है।
अब कौशल्या विहार, रायपुर में आईसीएआई भवन, रायपुर का शिलान्यास होने जा रहा है, जो भविष्य में भारतवर्ष की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक ब्रांच प्रिमाइसेस के रूप में आकार लेगी। यह केवल एक भवन का शिलान्यास नहीं, बल्कि 45 वर्षों की हमारी सामूहिक तपस्या, एकता और पेशेवर गौरव का प्रतीक है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर हमारे आईसीएआई के प्रेसिडेंट सीए चरणजीत सिंह नंदा, वाइस प्रेसिडेंट सीए प्रसन्ना आर., सेंट्रल काउंसिल मेंबर्स, रीजनल काउंसिल मेंबर्स, पूर्व चेयरमैनगण, वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, सीए स्टूडेंट्स एवं सभी सदस्य सपरिवार उपस्थित रहेंगे।
━━━━━━━━━━━━━━
📅 दिनांक : 8 फरवरी
⏰ समय : सुबह 10:00 बजे से
📍 स्थान : कौशल्या विहार, रायपुर
━━━━━━━━━━━━━━
आप सभी से सादर आग्रह है कि इस गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता कर इस स्वर्णिम क्षण के साक्षी बनें और आयोजन की गरिमा बढ़ाएँ।
निवेदक:
किशोर हेमराज बरडिया
पूर्व अध्यक्ष,आईसीएआई (सेंट्रल रीजन)
