दिनांक : 09 फरवरी 2026
स्थान : तूता, रायपुर (छत्तीसगढ़)
सहायक शिक्षक भर्ती 2023 : न्यायालयीन आदेशों के बाद भी नियुक्ति न देने से डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन का आज 48 वा दिन
छत्तीसगढ़ राज्य के सहायक शिक्षक भर्ती 2023 से संबंधित डी.एड. (D.El.Ed.) योग्य अभ्यर्थियों ने आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 से आमरण अनशन प्रारंभ करने की घोषणा की है।
डीएड अभ्यर्थियों का कहना है 2621 बीएड वाले को बर्खास्त करने के बाद भी उनके स्थान पर डीएड अभ्यर्थी को अभी तक नियुक्ति नहीं दिया लेकिन सर्वोच्च न्यायालय का अवहेलना करते हुए 2621 बीएड बर्खास्त वालों को विज्ञान प्रयोगशाला में समायोजन कर दिया गया लेकिन अभी तक डीएड अभ्यर्थी की भर्ती प्रक्रिया में लगभग 2300 पद रिक्त हैं, जिन पर नियुक्ति के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर द्वारा 2 अप्रैल 2024 तथा पुनः 26 सितंबर 2025 को स्पष्ट आदेश पारित किए गए। इसके अतिरिक्त माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी 28 अगस्त 2024 को आदेश पारित कर राज्य शासन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद वर्तमान राज्य सरकार द्वारा आज दिनांक तक उक्त न्यायालयीन आदेशों का पालन नहीं किया गया, जिससे हजारों डीएड योग्य अभ्यर्थी मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक संकट से गुजर रहे हैं।
अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने शासन-प्रशासन को अनेक बार ज्ञापन, आवेदन एवं निवेदन सौंपे, किंतु अब तक कोई ठोस एवं सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई। इस विषय को लेकर दिनांक 17 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान विधायक माननीय श्री रीकेस सेन जी द्वारा प्रश्न उठाया गया कि सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष पदों पर नियुक्ति कब तक पूर्ण की जाएगी।
जिसके उत्तर में वर्तमान शिक्षा मंत्री द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि इसकी कोई समय-सीमा नहीं बताई जा सकती, जिससे अभ्यर्थियों में भारी निराशा व्याप्त हो गई।
डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि जब न्यायालय द्वारा बार-बार आदेश पारित किए जा चुके हैं, तब भी समय-सीमा बताने से इनकार करना शासन की उदासीनता एवं न्यायालयीन आदेशों की अवहेलना को दर्शाता है। इसी कारण संविधान के तहत प्रदत्त अधिकारों एवं न्यायालयीन आदेशों के पालन हेतु उन्हें शांतिपूर्ण, अहिंसक एवं लोकतांत्रिक तरीके से आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा।
अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और इसका उद्देश्य केवल न्यायालय के आदेशों का पालन कराते हुए सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष 2300 पदों पर डीएड योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति सुनिश्चित कराना है।
डीएड अभ्यर्थियों का आज आमरण अनशन के दौरान 5 मरीजों को हॉस्पिटल रेफर किया गया है जिसमें किसी भी अभ्यर्थी की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ती है या कोई अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी संपूर्ण नैतिक, प्रशासनिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी—
तथा संबंधित शासन-प्रशासन की होगी।
डीएड अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह शीघ्र माननीय उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष 2300 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करे, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।
जारी
संयुक्त डीएड अभ्यर्थी
सहायक शिक्षक भर्ती 2023
स्थान – तूता, रायपुर (छत्तीसगढ़)
