सोशल मीडिया में तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिसमें से कुछ वीडियो ऐसे रहते हैं जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाते हैं. चोरी का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. चोरी का ये वीडियो लड़की से जुड़ा हुआ है. जिसमें वह मॉल में शॉपिंग के दौरान स्मार्ट तरीके से चोरी करती है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंह पर मास्क लगाए लड़की मॉल में शॉपिंग के लिए पहुंचती है. युवती ब्यूटी प्रोडक्ट के सेक्शन में जाकर खरीदी करने जाती है. लेकिन काफी देर बाद लड़की बिना कोई सामान लिए सेक्शन से बाहर निकलती है और सीधे एग्जिट प्वाइंट पर पहुंचती है. मगर उसके बाहर निकलने से पहले कर्मचारी को उसपर शक होता है और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली जाती है.
तलाशी में लड़की की चोरी पकड़ी गई. आप वीडियो में देख सकते हैं की लड़की हजारों रुपये के ब्यूटी प्रोडक्ट अपनी ड्रेस के अंदर चुराकर छुपाई हुई है जिसे उसने एक-एक कर अपने ड्रेस के भीतर से निकाला तो सबकी आंखें फटी की रह गई. किसी को भी यह देखकर यकीन नहीं हुआ होगा की लड़की ने कितनी सफाई से चोरी कर प्रोडक्ट अपने शरीर में छिपाई है.
लड़की के चोरी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म में काफी वायरल हो रहा है.
