National Council of Educational Research and Training, नई दिल्ली के तत्वावधान में Orientation cum Training Workshop for the Key Resource Persons on Newly Developed Textbooks at the Preparatory Stage” यह राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण कार्यशाला Pandit Sunderlal Sharma Central Institute of Vocational Education, RIE, Bhopal में दिनांक 10 से 13 फरवरी 2026 के दौरान सफलतापूर्वक आयोजित की गई। देश के विभिन्न छह राज्यों से चयनित छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से श्रीमती श्रद्धा शर्मा शा. प्रा. शाला टेमरी, लालमणी साहू बालोद, अंजू पटेल महासमुंद, मेनका सिन्हा धमतरी, तिलेश्वर प्रसाद साहू कवर्धा, कंसराम पैंकरा कोरबा,रमाकांत परोहिया जांजगीर चांपा, सीमा शिवंशी खैरागढ़ सरोजनी यादव जांजगीर चांपा ,रामलाल साहू खैरागढ़ संजीव कुमार सारंगढ़ एवं रजनी डहरिया जांजगीर चांपा ने इस कार्यशाला में सहभागिता की।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य NCERT द्वारा नवविकसित पाठ्यपुस्तकों की संकल्पना, संरचना, विषयवस्तु की विशेषताएँ तथा अध्यापन पद्धतियों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करना था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को क्या, कैसे और क्यों पढ़ाया जाना चाहिए, इस विषय में स्पष्ट दिशा-निर्देश इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रदान किए गए।
NEP-2020 एवं NCF के संदर्भ में प्रा. संध्या संगाई ने पाठ्यक्रम के सिद्धांतों, उद्देश्यों तथा अपेक्षित शैक्षणिक परिणामों का विस्तार से विवेचन किया ।
सभी मान्यवरों ने भारतीय ज्ञान-परंपरा के अनुरूप शैक्षणिक प्रस्तुति किस प्रकार होनी चाहिए, इसके प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत किए। पंचकोश सिद्धांत से संबंधित सर्वांगीण विकास
यह कार्यशाला केवल सैद्धांतिक स्तर तक सीमित न रहकर पूर्णतः क्रियात्मक रही। नाट्य-पद्धति, काव्य-पाठ, गायन, चित्रकला, पपेट शो जैसे विविध कलामाध्यमों के माध्यम से अध्यापन को अधिक प्रभावी बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रत्येक सहभागी शिक्षक ने सक्रिय सहभागिता करते हुए।
महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा तथा दीव एवं दमण राज्यों के शिक्षा विभागों से आए शिक्षकों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।A
