धमतरी, 26 फरवरी 2026सालेम तमिलनाडु, भारत में आयोजित होने वाली U-15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप (26 फरवरी – 1 मार्च) में अपनी चमक बिखेरने के लिए धमतरी जिले के होनहार पहलवानों का दल आज रवाना हुआ। धमतरी बस स्टेन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत कर उन्हें जीत के संकल्प के साथ विदा किया गया।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नज़र
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धमतरी का प्रतिनिधित्व निम्नलिखित उभरते हुए पहलवान करेंगे:
[1) पारस कुंभकार ( खेलो इंडिया सेंटर)
[2] अमन बघेल ( बनिया पारा अखाड़ा )
(3) कुंदन साहू ( गोकुलपुर अखाड़ा)
[4) खोमेद्रा सिन्हा ( खेलो इंडिया सेंटर)
पदाधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण लाल साहू (पहलवान) , विजय यादव महेंद्र पंडित, भागवत साहू,टिक्की निर्मलकर, स्त्यवान यादव, ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ लड़ने की प्रेरणा दी।
अध्यक्ष श्री लक्ष्मण लाल साहू (पहलवान)ने अपने संबोधन में कहा:
”धमतरी की मिट्टी में हमेशा से कुश्ती का जज्बा रहा है। हमारे ये युवा पहलवान केवल खिलाड़ी नहीं, बल्कि जिले के गौरव हैं। हमें पूरा भरोसा है कि वे 1 मार्च को गले में पदक डालकर ही लौटेंगे।
इस अवसर पर धमतरी जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, खेल विभाग के अधिकारी प्रभारी जिला खेल अधिकारी श्री पीयूष तिवारी, सहायक प्रभारी खेल अधिकारी श्री जे पी देव, बी मेथीयू ( प्रधानाचार्य शिव सिंह वर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल ), विकाश सिंह ठाकुर (केंद्र प्रभारी खेलो इंडिया सेंटर),गगन कुंभकर, मेहुल टंडन ,और बड़ी संख्या कोच, उस्ताद मैं और पारिजन ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रादान किया।
