लायंस क्लब रायपुर सेंट्रल द्वारा लायंस मंथन का भव्य आयोजन
सेवा, नेतृत्व और दृष्टिकोण पर हुआ सार्थक संवाद

लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-सी, रायपुर क्षेत्र के तत्वावधान में लायंस क्लब रायपुर सेंट्रल द्वारा लायंस मंथन नामक विशेष बैठक एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर के कोतवाली चौक स्थित ए.टी. पैलेस में किया गया। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें सेवा, नेतृत्व, फेलोशिप एवं संगठन की भावी दिशा पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लायंस संगठन के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा सदस्यों के बीच संवाद और समन्वय को सशक्त करना रहा। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट के सभी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (PDG), रायपुर के क्लब अध्यक्ष, रीजन व जोन चेयरपर्सन, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर्स तथा लायंस एवं लियो क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत फेलोशिप एवं हाई टी के साथ हुई। इसके पश्चात स्वागत उद्बोधन एवं विशिष्ट अतिथि PID MJF लायन डॉ. राजू मानवाणी (पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर) का परिचय एवं प्रेरणादायी संबोधन हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब इंटरनेशनल के वैश्विक सेवा कार्यों, नेतृत्व क्षमता के विकास तथा समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की मुख्य कड़ी लायंस मंथन – ओपन पॉडकास्ट संवाद”रही, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खुलकर अपने विचार और सुझाव साझा किए। इस संवाद के माध्यम से संगठन की भावी योजनाओं, सेवा प्रोजेक्ट्स और क्लब गतिविधियों को नई दिशा देने पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर “मिशन 1.5 : लायंस समुदाय की वृद्धि में आपके व्यवसाय की भूमिका”विषय पर विशेष परिचर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें सदस्यता विस्तार, समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा कार्यों से जोड़ने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम में PMJF लायन तिलोकचंद बरड़िया (पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर / पूर्व पास्ट एरिया लीडर 3233-सी), लायन डी.आर. वाधवानी (रीजन चेयरपर्सन, रीजन 5), लायन रानू लाल लुनिया (जोन चेयरमैन, रीजन 5 एवं अध्यक्ष, लायंस क्लब रायपुर सेंट्रल) सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लायन राहुल अग्रवाल, सचिव, लायंस क्लब रायपुर सेंट्रल ने बताया कि “लायंस मंथन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि विचारों का ऐसा मंच है जहां से समाज सेवा की नई दिशा और योजनाएं तय होती हैं। सदस्यों के सुझाव और सक्रिय सहभागिता से संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है।
भवदीय
लायन राहुल अग्रवाल
सचिव, लायंस क्लब रायपुर सेंट्रल
रायपुर (छत्तीसगढ़)
