मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज़ द्वारा 23 एवं 24 मार्च 2026 को “नेक्स्ट जेनरेशन GST 2.0: इसके वैश्विक प्रभाव” विषय पर द्विदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन न्यू कन्वेंशन हॉल एवं सर्किट हाउस, सिविल लाइंस, रायपुर में बड़े भव्य एवं गरिमामयी ढंग से किया गया। यह सम्मेलन आधुनिक कराधान प्रणाली के नवीनतम आयामों, वैश्विक आर्थिक प्रभावों तथा समकालीन नीतिगत दृष्टिकोणों पर केंद्रित उच्चस्तरीय शैक्षणिक एवं बौद्धिक संवाद का एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ। इसमें देश-विदेश के विद्वान, शोधकर्ता और शिक्षाविद् सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।
सम्मेलन का उद्घाटन प्रथम दिवस पर आयोजित हुआ, जिसमें सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की गरिमामयी शुरुआत हुई। सम्मेलन के संयोजक डॉ. उमेश गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्य और रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव, रायपुर श्री Gokulananda Panda, विशिष्ट अतिथि श्री शैलेंद्र देशमुख (अतिरिक्त महानिदेशक, NACIN रायपुर), मुख्य वक्ता श्री वैभव क्षत्रिय और माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी उपस्थित थे।
मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज़ द्वारा 23 एवं 24 मार्च 2026 को “नेक्स्ट जेनरेशन GST 2.0: इसके वैश्विक प्रभाव” विषय पर द्विदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन न्यू कन्वेंशन हॉल एवं सर्किट हाउस, सिविल लाइंस, रायपुर में बड़े भव्य एवं गरिमामयी ढंग से किया गया। यह सम्मेलन आधुनिक कराधान प्रणाली के नवीनतम आयामों, वैश्विक आर्थिक प्रभावों तथा समकालीन नीतिगत दृष्टिकोणों पर केंद्रित उच्चस्तरीय शैक्षणिक एवं बौद्धिक संवाद का एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ। इसमें देश-विदेश के विद्वान, शोधकर्ता और शिक्षाविद् सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।
सम्मेलन का उद्घाटन प्रथम दिवस पर आयोजित हुआ, जिसमें सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की गरिमामयी शुरुआत हुई। सम्मेलन के संयोजक डॉ. उमेश गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्य और रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव, Director General श्री Priyesh Pagariya, Registrar श्री Gokulananda Panda, विशिष्ट अतिथि श्री शैलेंद्र देशमुख (अतिरिक्त महानिदेशक, NACIN रायपुर), मुख्य वक्ता श्री वैभव क्षत्रिय और माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी उपस्थित थे।