माहेश्वरी महिला समिति(गोपाल मंदिर) के अगामी सात्र 2026 – 2028 के लिए नई टीम का गठन हुआ।इस अवसर पर सर्वसम्मति से श्रीमती कल्पना जी राठी को अध्यक्ष एवं श्रीमती भावना जी मरदा को सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव ने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं टीम भावना के साथ करेंगी। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि समिति के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की जाएगी।
समिति के सभी सदस्यों ने नई टीम का हर्षपूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समिति नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और समाज में सकारात्मक योगदान देगी।संरक्षिका के रूप मे ज्योति राठी,प्रतिभा नत्थानी सलाहकार सुनीता लड्डा,मधुलिका नत्थानी,शशि बागड़ी ,संगीता चांडक,सत्र संरक्षिका रमा मल्ल,निवृतमान अध्यक्ष प्रगति कोठारी ,उपाध्यक्ष नीता लखोटिया,सहसचिव डॉ नीना राठी ,कोषाध्यक्ष नीलिमा लड्ढा सांस्कृतिक मंत्री कविता दम्मानी
प्रचार प्रसार शशि मोहता
खानपान,शशि जी बंग तकनीकी सीमा नत्थानी एवं कार्यकारिणी सदस्य
मधु राठी,ज्योति सारंडा,शीलू राठी,प्राची मोहता,श्वेता राठी
विशेष आमंत्रित प्रदेश सचिव नंदा भट्टर का चयन हुआ।
