इंटीरियो बायगोदरेजकी “मूमेंट्स डेट मेटर” स्टडी के मुताबिक पूर्वी भारत में हर 10 में से 9 लोगों का मानना है कि डिनर टाइम ही वह समय है, जब परिवार के लोग एक साथ समय बिताते हैं।
रायपुर, 09 अप्रैल, 2026: गोदरेज इंटरप्राइजेज ग्रुप के प्रमुख फि-फाइलर बाय गोदरेज ने रायपुर में अपग्रेडेड स्टोर शुरू किया। इसका उद्देश्य शहर में बेहतर रिटेल अनुभव प्रदान करना और शानदार डिज़ाइन उपलब्ध कराना है। साथ ही, कंपनी ने अपनी “मूमेंट्स डेट मेटर” (एमटीएम) स्टडी भी जारी की, जिसमें यह जानने की कोशिश की गई कि घरों में दैनिक अनुभव किस प्रकार लोगों के भावनात्मक आराम को प्रभावित करते हैं।
यह स्टोर 5,000 वर्गफीट में फैला है; जो ग्राहकों को आधुनिक भारतीय घरों के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन पेश करता है। इस स्टोर में बेडरूम, लिविंग रूम और डाइनिंग के लिए मॉड्यूलर फर्नीचर, व्यक्तिगत फर्नीचर उपलब्ध है। ब्रांड ने सॉफ्ट फर्निशिंग की मॉडर्न रेंज भी पेश की।
डॉ. देव नारायण सरकार, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड ऑफ कंज्यूमर बिजनेस (बीसी), इंटीरियो बाय गोदरेज ने बताया कि “हमारी ‘मूमेंट्स डेट मेटर’ स्टडी एक बदलाव सामने अनुकूलित फर्नीचर और अपग्रेडेड स्टोर ने हमारे डिज़ाइन लोगों के एहसास, संबंधों और आराम को किस प्रकार प्रभावित करता है। रायपुर में हमारे अपग्रेडेड स्टोर में हमने इस स्टडी के नतीजों को शामिल करके ऐसे दिलचस्प अनुभव किए हैं, जो ग्राहकों को ऐसे स्पेस बनाने में मदद करेंगे, जो उनकी जीवनशैली को प्रदर्शित करते हैं। छत्तीसगढ़ में 2029 तक 18 रिटेल स्टोर के नेटवर्क तक पहुंचना है। हम राज्य में अपनी ऑंबीचैनल पहुंच को बढ़ाना चाहते हैं।
गोदरेज की विश्वनीयता हमें आगे बढ़ने में मदद करेगी। हम वित्तवर्ष 2027 में मध्य भारत में लगभग 150 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करना चाहते हैं। अपने नेटवर्क को बढ़ाकर और ग्राहकों की पसंद के अनुरूप नए प्रोडक्ट पेश करके हम बाजार में बड़ा हिस्सा हासिल करने और लगातार विकास करते रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
डॉ. एतिशा लालजी, प्रैक्टिसिंग साइकॉलॉजिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट और एजुकेटर ने कहा “हमारी भावनात्मक और मानसिक सेहत में हमारे चारों ओर के वातावरण की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बेहतरीन डिज़ाइन के स्पेस ध्यान लगाने, संबंध मजबूत बनाने और सुकून देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा संतुलन और अपनेपन की भावना का विकास करते हैं। ‘मूमेंट्स डेट मेटर’ स्टडी में सामने आया है कि रोजमर्रा के ये क्षण किस प्रकार रायपुर के व्यस्त शहरी वातावरण के बीच जीवन में संतोष प्रदान कर सकते हैं।”
एमटीएम स्टडी के मुताबिक पूर्वी भारत में लगभग 91 प्रतिशत लोगों का मानना है कि डिनर टाइम ही वह समय होता है, जब पूरा परिवार एक साथ होता है। 91 प्रतिशत मानते हैं कि डाइनिंग स्पेस संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं, 91 प्रतिशत लोगों के मुताबिक शाम को अपने परिवार के साथ बैठकर पूरे दिन के अनुभव साझा करना एक महत्वपूर्ण दिनचर्या है। पूर्वी भारत में पारिवारिक संबंध इसी तरह आगे बढ़ते हैं।
इस स्टडी में यह भी सामने आया है कि 89 प्रतिशत लोगों का मानना है कि उनके घर को सजाने से खुशी और अपनेपन की भावना बढ़ती है, जिससे पूर्वी भारत के परिवारों में घरों को अपग्रेड करने का महत्व प्रदर्शित होता है।
एमटीएम स्टडी में भारत में 2,600 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था।
