दुर्ग। थाना उतई में दोपहर 2 बजे प्रार्थी ने सूचित किया कि उतई बंजारी पारा में एक पाँच वर्षीय बच्ची गुम हो गई है, पता नहीं चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर संवेदनशीलता से जाँच पड़ताल की और मोहल्ले में खोजने पर एक खंडहर के पास खुले झाड़ियो में बच्ची अचेत अवस्था में बोरे में बंद मिली। पैर बाहर से दिख रहा था। तत्काल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया।वर्तमान मे बच्ची स्वस्थ है तथा बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है।घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है तथा विवेचना कार्य में संलग्न है, सीने ऑफ़ क्राइम की टीम भी पहुंच चुकी है तथा प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है। संदेही आरोपी को हिरासत में लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
