युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष श्री कान्ति पटेल, प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि युवा CAIT द्वारा 12 अप्रैल 2026 को होटल किंग्सवे में एक भव्य एवं प्रभावशाली बिजनेस मीट का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रमुख व्यापारी, उद्यमी एवं विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायी शामिल हुए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के बीच नेटवर्किंग को बढ़ावा देना, नए व्यापारिक अवसरों की खोज करना एवं आपसी सहयोग को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए और व्यवसाय के विस्तार तथा नवाचार पर सार्थक चर्चा की। AU बैंक द्वारा उपस्थित व्यापारियों को बिजनेस बैंकिंग, वर्किंग कैपिटल एवं वित्तीय सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई, जिससे व्यापारियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर श्री अनिल कुमार पाण्डेय सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं रीजनल हेड (छ.ग. – सेंट्रल इंडिया) ने कहा “आज के समय में व्यापार की प्रगति के लिए मजबूत नेटवर्किंग और सही वित्तीय सहयोग बेहद आवश्यक है। युवा CAIT द्वारा आयोजित यह बिजनेस मीट व्यापारियों को एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां वे न केवल नए संपर्क स्थापित कर सकते हैं, बल्कि अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक हमेशा व्यापारियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम उन्हें बेहतर वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रयास करते हैं।”
युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष श्री कान्ति पटेल एवं युवा कैट प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह ने कहा “युवा CAIT लगातार व्यापारियों को एकजुट कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस प्रकार के बिजनेस मीट न केवल आपसी तालमेल और विश्वास को मजबूत करते हैं, बल्कि नए व्यापारिक अवसरों के द्वार भी खोलते हैं। आज के बदलते व्यापारिक परिवेश में ऐसे मंच अत्यंत आवश्यक हैं, जहां व्यापारी एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकें और अपने व्यवसाय को नई दिशा दे सकें। हमारा प्रयास है कि हर व्यापारी इस मंच के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ-साथ एक मजबूत और विश्वसनीय व्यापारिक नेटवर्क का हिस्सा बने, जिससे प्रदेश में व्यापारिक विकास को नई गति मिल सके।”
कार्यक्रम में सभी सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जो युवा CAIT के बढ़ते प्रभाव और एकजुटता को दर्शाती है। उपस्थित सभी व्यापारियों ने इस पहल की सराहना की और इसे व्यापारिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सफल और प्रभावशाली आयोजनों के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मिटिंग में युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- अवनीत सिंह, कांति पटेल, रतन सिंह
विजय पटेल ,विक्रांत राठौड़, विशाल वरल्यानी, राकेश गुप्ता, मनीष सोनी, अनिरब चटर्जी, खोखन कुंडू, रोनक पटेल, प्रकाश कोसरकर, अमित गुप्ता, रोहित पटेल, भावेश ठाकर, मितेश पटेल, विक्रम शर्मा, शैलेंद्र शुक्ला, हर्ष वडालिया, सुशील लालवानी, गौतम झा, रमेश पटेल, धीरज पटेल, निपेश प्रजापति, ज्योति प्रजापति, हिमांशु वर्मा, भास्कर साहू, तरनजीत सिंह, वैभव साहू, सोपन अग्रवाल, अजय प्राथ्यानी, प्रकाश जोशी, हर्षवर्धन गुप्ता, प्रकाश माखीजा, प्रिंस जैन, त्रिलोचन साहू, घनश्याम सिन्हा, सीए मुकेश मोटवानी, नरेश माखीजा, यश पटेल, गिरीश पटेल, सर्वेश दौलतानी, अमित प्रजापति, सुशील साव, अंशुल ठाकुर, मानव गुप्ता, दिलीप तिवारी, प्रियंका बिसेन, रणजीत बिसेन, कमल पटेल, शिवम पटेल, डॉ. दीक्षा कुदेसिया, सीए चिराग मारू, डॉ. प्रशांत सिंह, लवेश छाबड़ा, सुनील डेविड, अमन गोयल, ज्योति प्रजापति, सीए उत्सव सिंह, ऋषि बर्नवाल, राज खेलवानी, संतनु रॉय, अनुराजन आदि।
