रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सामाजिक एवम सांस्कृतिक समिति “वक्ता मंच” द्वारा वृंदावन हॉल में “उत्कृष्ट वेब पत्रकारिता सम्मान” का आयोजन किया गया जहां छत्तीसगढ़ के 101 पत्रकार जिनका वेब पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्यों और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
हल्लाबोल न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार एवम संपादक दीपक मजूमदार तथा बोल इंडिया बोल के पत्रकार इम्तियाज रजा का सम्मान किया गया:
इस कार्यक्रम में हल्लाबोल न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार एवम संपादक दीपक मजूमदार जी को भी सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार दीपक मजूमदार को उनके दबंग पत्रकारिता, जनहित में जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए जाना जाता है जहां वरिष्ठ पत्रकार दीपक मजूमदार जी को वक्ता मंच द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में 101 वेब न्यूज पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां मौसम की खराबी के कारण कुछ पत्रकारगण उपस्थित नही हो पाए और जो पत्रकार उपस्थित रहे उनका सम्मान किया गया है। वेब पत्रकारों को मोमेंटो तथा सम्मान पत्र देकर अभिनंदित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति ने भी सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया:
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुआ तथा बाल कलाकारों के दल ने आमंत्रित अतिथियों, पत्रकारों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहद सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसने सभी को मंत्रमुग्घ किया। वेब मीडिया के समक्ष चुनौतियों और संभावनाओं पर संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ जिसमे डॉ. रमेश सोनसायटी, सुश्री शोभा यादव सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते जी ने मीडिया से इस दौरान चर्चा करते हुए बताया कि हमारी संस्था पूरे प्रदेश में अलग अलग क्षेत्र में लोगों का सम्मान निरंतर पिछले तीन वर्षों से कर रही है और आज वेब मीडिया का जो फील्ड तेजी के साथ उभरा है और परंपरा के अनुसार जो भी समाचार के माध्यम से निर्भिकता के साथ चुनौती दी है और सच्चाई के साथ विषयों को आगे बढ़ा रहे हैं वो अद्भुत तथा अतुलनीय है इसीलिए वेब न्यूज के पत्रकारों को आज यहां ऐसे 101 पत्रकारों का चयन कर उन्हे सम्मानित किया गया है।
इंडिया बोल के इम्तियाज रजा का सम्मान किया गया:

इस कार्यक्रम में हल्लाबोल न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार एवम संपादक दीपक मजूमदार जी को भी सम्मानित किया गया। साथ ही बोल इंडिया बोल के पत्रकार इम्तियाज रजा का भी सम्मान किया गया। वरिष्ठ पत्रकार दीपक मजूमदार को उनके दबंग पत्रकारिता, जनहित में जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए जाना जाता है जहां वरिष्ठ पत्रकार दीपक मजूमदार जी को वक्ता मंच द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में 100 वेब न्यूज पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां मौसम की खराबी के कारण कुछ पत्रकारगण उपस्थित नही हो पाए और जो पत्रकार उपस्थित रहे उनका सम्मान किया गया है। वेब पत्रकारों को मोमेंटो तथा सम्मान पत्र देकर अभिनंदित किया गया।



