रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड-दुलदुला की चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 51 करोड़ 44 लाख 62 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के निर्माण से 1800 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के कार्य पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
