रायपुर। आज गौ माता के सम्मान में अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के लिए ज्ञापन सौपा।
संघ नें 15 सूत्री मांगों के साथ तहसील कार्यालय में ज्ञापन दिया गया तथा गौ माता को सम्मान देते हुए उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश यादव महिला प्रदेश अध्यक्ष पद्मिनी वर्मा छत्तीसगढ़ प्रभारी गणेश सिंह परिहार जी डॉ नरेश सिंह राजपूत करण साहू बीरबल साहू तथा किशन शर्मा सहित सैकड़ो गौ रक्षक उपस्थित थे।
