विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर CMHO कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण आयोजित
रायपुर, 30 मई 2026। जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर महोदय डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति नारायण तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनीष कुमार मेजरवार के मार्गदर्शन में संपन्न की गई। 🚭विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कालेज , रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।।।जिसमें तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति चर्चा हुआ।।
इस अवसर पर कॉलेज परिसर में पीली लाइन अभियान के तहत परिसर में पीली पट्टिका पेंट कर धूम्रपान निषेध क्षेत्र लिखाया गया।। विभिन्न स्थानों पर “नो स्मोकिंग” एवं “तंबाकू मुक्त भारत” संबंधी स्टिकर लगाए गए तथा जनजागरूकता संदेश प्रदर्शित किए गए।कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला सलाहकार डॉ सृष्टि यदु एवं तंबाखू नशा मुक्ति टीम से सहयोग से पूर्ण किया गया।।।
🚭 “तंबाकू छोड़ें, स्वस्थ जीवन जोड़ें” 🚭
🚭 “तंबाकू छोड़ें, स्वस्थ जीवन जोड़ें” 🚭
